कुलदीप गोस्वामी मौत प्रकरण: पत्नी और साली गिरफ्तार, पुलिस बोली—घरेलू विवाद के बाद घर के बाहर खाया था जहर

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

कुलदीप गोस्वामी मौत प्रकरण: पत्नी और साली गिरफ्तार, पुलिस बोली—घरेलू विवाद के बाद घर के बाहर खाया था जहर

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के चर्चित कुलदीप गोस्वामी मौत मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी और साली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को रविवार सुबह आजाद मोहल्ला, सदर बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, 4 जुलाई को मृतक कुलदीप गोस्वामी के पिता सत्यपाल गोस्वामी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके बेटे को फैसले के बहाने बुलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और मारपीट की गई। लगातार हो रही प्रताड़ना और झूठे मुकदमे की धमकी से परेशान होकर कुलदीप ने जहर खा लिया, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में कैंट थाने में बीएनएस की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने कुलदीप की पत्नी गुंजा कुमारी और उसकी बहन रीना को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि गुंजा की शादी 15 अप्रैल 2026 को कुलदीप से हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि कुलदीप पहले भी तीन शादियां कर चुका था और उसका 13 वर्षीय बेटा भी है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद रहने लगा, जिसके बाद गुंजा मायके में रहने लगी।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 3 जुलाई को कुलदीप उन्हें लेने मायके पहुंचा था, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद कुलदीप ने उनके घर के बाहर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। आरोपियों का कहना है कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और पहले नामजद किए गए अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई