सावन से पहले चेतावनी: लाल फाटक–बदायूं रोड के गड्ढे बन सकते हैं बड़ी त्रासदी की वजह, कांवड़ यात्रा पर भी मंडराया खतरा

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सावन से पहले चेतावनी: लाल फाटक–बदायूं रोड के गड्ढे बन सकते हैं बड़ी त्रासदी की वजह, कांवड़ यात्रा पर भी मंडराया खतरा

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। लाल फाटक–बदायूं रोड की जर्जर सड़क और बरसात के कारण बने गहरे गड्ढे लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। शनिवार को इसी मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे एक बार फिर सड़क की बदहाली और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। बारिश के चलते गड्ढे और गहरे हो गए हैं, जिससे हर दिन छोटे-बड़े वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग ने अब तक मरम्मत का काम शुरू नहीं किया है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सावन का महीना शुरू होने वाला है और इसी मार्ग से बड़ी संख्या में कांवड़िए गुजरेंगे। ऐसे में यदि सड़क की तत्काल मरम्मत नहीं कराई गई तो श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। भारी भीड़, लगातार वाहनों की आवाजाही और गड्ढों से भरी सड़क किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले लाल फाटक–बदायूं रोड के सभी गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में गंभीर दुर्घटनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई