Home हल्द्वानी दो पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई, SSP मंजुनाथ बोले—‘Retire’ नहीं ‘Rewire’ होकर पैशन...

दो पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई, SSP मंजुनाथ बोले—‘Retire’ नहीं ‘Rewire’ होकर पैशन को करें फॉलो

0

34 साल की बेदाग सेवा के बाद विदाई, भावुक हुए दो पुलिसकर्मी

दो पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई, SSP मंजुनाथ बोले—‘Retire’ नहीं ‘Rewire’ होकर पैशन को करें फॉलो।   सहसंपादक हरीश भाकुनी

हल्द्वानी। 34 साल से अधिक की बेदाग पुलिस सेवा के बाद अपर उपनिरीक्षक मान सिंह और कूपर कुमार ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर विभाग से विदा हुए। कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में आयोजित विदाई समारोह में एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने दोनों को शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

15 दिसंबर 1991 को आरक्षी पद से पुलिस सेवा शुरू करने वाले दोनों कर्मियों ने 34 वर्ष 7 माह 16 दिन तक अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल सहित विभिन्न जनपदों में सेवाएं दीं।

विदाई में छलकीं यादें

लंबे सेवाकाल की यादें साझा करते हुए दोनों पुलिसकर्मी भावुक हो उठे। परिजनों और सहकर्मियों ने भी उनके योगदान को याद कर नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

SSP का ‘Rewire’ मंत्र

एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने कहा, “अब ‘Retire’ नहीं, ‘Rewire’ होने का समय है। जो काम और सपने विभागीय व्यस्तताओं के कारण अधूरे रह गए, उन्हें पूरा करें और अपने पैशन को फॉलो करें।”

उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, परिवार को समय देने और जीवन की नई पारी को पूरी ऊर्जा से जीने की सलाह दी।

समारोह में प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, वाचक एसएसपी रमेश सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता समेत पुलिस अधिकारी, सहकर्मी और परिजन मौजूद

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version