नियमों की खुलेआम धज्जियां: क्षमता से ज्यादा मशीनें चलाती मिली प्लाईवुड फैक्ट्री, वन विभाग ने की सीलिंग

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

नियमों की खुलेआम धज्जियां: क्षमता से ज्यादा मशीनें चलाती मिली प्लाईवुड फैक्ट्री, वन विभाग ने की सीलिंग

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

बरेली। वन विभाग ने फरीदपुर में नियमों की अनदेखी कर संचालित की जा रही एक प्लाईवुड फैक्ट्री पर शिकंजा कस दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पांचजन्य प्लाईवुड एंड बोर्ड्स प्राइवेट लिमिटेड में बुधवार को की गई छापेमारी में फैक्ट्री का लाइसेंस एक्सपायर मिला, वहीं तय सीमा से अधिक मशीनें धड़ल्ले से चलती पाई गईं।

वन विभाग की टीम ने मशीनों की संख्या और क्षमता का भौतिक सत्यापन किया, जिसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया और फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लाइसेंस नवीनीकरण के लिए पहले ही नोटिस दिया गया था, इसके बावजूद फैक्ट्री प्रबंधन ने कोई कदम नहीं उठाया।

गौरतलब है कि यह फैक्ट्री पहले भी विवादों में रह चुकी है। 18 जुलाई 2025 को जीएसटी विभाग ने यहां छापा मारकर बोगस फर्मों से लकड़ी खरीद दिखाकर लाखों रुपये की जीएसटी चोरी के साक्ष्य बरामद किए थे।

वन विभाग की इस कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई