शाहजहाँपुर के देसी उत्पादों ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में मचाई धूम, गुड़-खांड से लेकर सहजन उत्पादों की रही जबरदस्त मांग

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

शाहजहाँपुर के देसी उत्पादों ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में मचाई धूम, गुड़-खांड से लेकर सहजन उत्पादों की रही जबरदस्त मांग

शाहजहाँपुर। नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शाहजहाँपुर के प्राकृतिक उत्पादों ने अपनी खास पहचान बनाई। जिले के ब्लॉक भावलखेड़ा (बड़ा) के ग्राम पटना स्थित ‘नेचुरल फार्मिंग स्वयं सहायता समूह’ ने ट्रेड शो में अपने प्राकृतिक एवं जैविक उत्पादों का प्रदर्शन कर खूब सुर्खियां बटोरीं।

 

समूह के स्टॉल पर प्राकृतिक विधि से तैयार हल्दी, गन्ने का सिरका, खांड, गुड़, सहजन की गोलियां व चूर्ण, करी पत्ता और तुलसी पत्ता जैसे उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। इनमें खास तौर पर प्राकृतिक गुड़, खांड और गन्ने के सिरके की जमकर खरीदारी हुई।

 

समूह की अध्यक्ष नीतू सिंह ने बताया कि ट्रेड शो में भाग लेने से समूह को नई तकनीकों और बाजार की संभावनाओं की जानकारी मिली। साथ ही यह समझने का अवसर मिला कि स्थानीय स्तर पर तैयार जैविक और प्राकृतिक उत्पादों को देश-विदेश के बड़े बाजारों तक कैसे पहुंचाया जा सकता है।

 

पराग डेयरी के साथ हुआ एमओयू, अब शाहजहाँपुर में होगी उत्पादों की बिक्री

 

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से नेचुरल फार्मिंग स्वयं सहायता समूह और पराग डेयरी के बीच एमओयू कराया गया है। इसके तहत समूह अब पराग डेयरी के विभिन्न उत्पादों की शाहजहाँपुर जिले में बिक्री भी करेगा।

 

यह समझौता समूह के लिए स्थानीय उत्पादों के साथ-साथ विपणन के क्षेत्र में नए अवसर खोलने वाला कदम माना जा रहा है। ट्रेड शो में मिली पहचान और पराग डेयरी के साथ हुए समझौते से समूह की महिलाओं को अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का नया मंच मिला है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई