फर्जी रजिस्ट्री गिरोह पर गंभीर आरोप बरेली में जमीन जालसाजी का खुलासा, पुराने और जाली स्टाम्प से बनवाते थे रजिस्ट्री

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

फर्जी रजिस्ट्री गिरोह पर गंभीर आरोप बरेली में जमीन जालसाजी का खुलासा, पुराने और जाली स्टाम्प से बनवाते थे रजिस्ट्री

रिपोर्ट-कार्यालय संवाददाता

बरेली। जिले में जमीनों की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले एक संगठित गिरोह का मामला सामने आया है। इज्जतनगर क्षेत्र के गायत्रीपुरी, वीर सावरकर नगर निवासी सुमित सक्सेना ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि यह गिरोह पुराने और जाली स्टाम्प पेपरों का उपयोग कर खाली पड़ी या मृतक व्यक्तियों की संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्री तैयार कर उन्हें बेचकर नाजायज़ धन कमा रहा है।

शिकायत में कुलदीप सक्सेना पर मुख्य आरोप

पीड़ित सुमित सक्सेना ने विशेषकर कुलदीप सक्सेना पुत्र सुरेशचंद्र सक्सेना, निवासी सिल्वर स्टेट, थाना इज्जतनगर का नाम लेते हुए बताया कि उसी के माध्यम से 23 जुलाई 2024 की तिथि वाला एक फर्जी बैनामा तैयार कराया गया। पीड़ित का कहना है कि उक्त बैनामे का रजिस्ट्री ऑफिस में कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है।

डीएम जांच में दस्तावेज फर्जी पाए गए

शिकायती पत्र के अनुसार, मामले की जांच जिला अधिकारी (डीएम) द्वारा कराई गई, जिसमें संबंधित दस्तावेज फर्जी पाए गए। इससे यह साफ हो गया कि आरोपियों ने जमीन जालसाजी का संगठित खेल रच रखा था।

कड़ी कार्रवाई की मांग पीड़ित सुमित सक्सेना ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस फर्जीवाड़ा गिरोह के सदस्यों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई अन्य व्यक्ति इस तरह की भूमि ठगी का शिकार न बने।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई