मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी संग मनाया करवा चौथ, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करवा चौथ के पावन अवसर पर अपनी धर्मपत्नी के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों और श्रद्धा के साथ यह पर्व मनाया। इस अवसर पर उन्होंने दांपत्य जीवन में प्रेम, समर्पण और अटूट विश्वास के महत्व को रेखांकित किया।
मुख्यमंत्री ने करवा चौथ को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम, सम्मान और विश्वास की भावना को महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि करवा चौथ का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, सौभाग्य और समृद्धि लेकर आए तथा प्रदेशवासियों के परिवारों में खुशहाली बनी रहे।




