नैनीताल में 30 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

नैनीताल में 30 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश

 

आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने और अधिकारियों को 24 घंटे मोबाइल ऑन रखने के निर्देश, जिलाधिकारी की जनता से सतर्क रहने की अपील

 

नैनीताल, 29 अक्टूबर 2026। भारत मौसम विभाग द्वारा नैनीताल जनपद के लिए 30 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। सभी अधिकारी 24 घंटे अपने मोबाइल फोन चालू रखें तथा संबंधित विभागों के कार्मिक अपने-अपने कार्यक्षेत्र में तैनात रहें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के निर्देश

 

जिलाधिकारी ने आपदा कंट्रोल रूम को और अधिक सक्रिय रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लिया जाए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाए रखें और किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें।

 

जिलाधिकारी की जनता से अपील

 

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपदवासियों से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा की योजना बनाएं। उन्होंने लोगों को नदी-नालों के आसपास जाने से बचने तथा मौसम की परिस्थितियों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें और सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई