नैनीताल में एशियन टेनिस का रोमांच: 72 खिलाड़ी दिखा रहे दम, बारिश के बाद कोर्ट पर लौटा मुकाबलों का जोश

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

नैनीताल में एशियन टेनिस का रोमांच: 72 खिलाड़ी दिखा रहे दम, बारिश के बाद कोर्ट पर लौटा मुकाबलों का जोश

नैनीताल/चुनाखान। ऑप्टिमम टेनिस अकादमी चुनाखान, बैलपड़ाव में तृतीय बीएस रावत मेमोरियल ऑप्टिम जेम्स कॉर्बेट एशियन फेडरेशन टेनिस टूर्नामेंट (अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग) का आयोजन किया जा रहा है। 26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चल रहे इस टूर्नामेंट में देश-विदेश के 72 बालक-बालिका खिलाड़ी एशियन रैंकिंग के लिए कोर्ट पर अपना दमखम दिखा रहे हैं।

बारिश ने रोके मैच, लेकिन खिलाड़ियों का जोश नहीं थमा। 26 और 27 सितंबर को बारिश के कारण क्वालीफाइंग राउंड के मुकाबले प्रभावित हुए। इसके बाद आज मुकाबले कराए गए। क्वालीफाइंग राउंड से मुख्य ड्रॉ में पहुंचे खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और कई मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

टूर्नामेंट डायरेक्टर एवं उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ी एशियन रैंकिंग के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

🎾 बालिका वर्ग में शानदार मुकाबले

बालिका वर्ग में एस. स्वास्तिक ने एम. खंडेलवाल को 7-5, 6-4 से, राधिका पटेल ने तस्मै पोखर को 6-4, 0-6, 6-2 से, अनन्या अरहंत ने रिद्धिमा मलिक को 6-1, 6-3 से और अदिरा भगत ने अमीरा कंबोज को 6-3, 6-1 से हराया।

इसी तरह एस. विश्वभ्रामण ने दिसा कुकरेजा को 6-2, 6-1 से, सराहना विशाल ने दृष्टि शर्मा को 7-5, 6-2 से तथा शमीर ठाकुर ने एस. जायसवाल को 7-5, 6-4 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। शोभा रंजन को बाई मिली।

🏆 बालक वर्ग में भी खिलाड़ियों का जोरदार प्रदर्शन

बालक वर्ग में आरव मलिक ने ए. जैन को 6-1, 6-3 से, आर. नरसिंहगनी ने आरुष संगल को 6-2, 6-1 से तथा कनिष्क जसबीर ने समय्यु जैन को 6-0, 6-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

क्वालीफाइंग से मुख्य ड्रॉ में पहुंचे राजीव जैन, सेरेयांश झा, अर्णव रावत, श्लोक वालेमम, जहाँ क्रांति और रेयांश गुंडे भी मुख्य ड्रॉ के मुकाबलों में अपना दमखम दिखा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार अभी 10 मुकाबले शेष हैं।

🍎 खिलाड़ियों के लिए विशेष इंतजाम 

प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के लिए शुद्ध एवं ताजा आहार उपलब्ध कराने के लिए कैफेटेरिया की व्यवस्था भी की गई है।

टूर्नामेंट सचिव अवनीश रस्तोगी ने बताया कि एशियन टेनिस फेडरेशन (ATF) की ओर से व्हाइट बैज रेफरी एंटोन डी सूजा को नामित किया गया है। वह पांच अंपायरों के साथ मुकाबलों का सुचारू संचालन कर रहे हैं।

इस दौरान उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं टूर्नामेंट डायरेक्टर देवेंद्र सिंह रावत, बृज मोहन बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, शंकर दत्त सती, अवनीश रस्तोगी सहित खिलाड़ी, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

भास्कर न्यूज24 | कुमाऊं से उत्तर प्रदेश तक खबरों की नई पहचान सम्पादक हरीश भाकुनी

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई