Home Uttar Pradesh कैनविज कंपनी पर बड़े घोटाले का आरोप! 1.35 करोड़ रुपये निवेश कराए…...

कैनविज कंपनी पर बड़े घोटाले का आरोप! 1.35 करोड़ रुपये निवेश कराए… ना ब्याज मिला, ना रकम वापस

0

Bareilly News : कैनविज कंपनी पर बड़े घोटाले का आरोप! 1.35 करोड़ रुपये निवेश कराए… ना ब्याज मिला, ना रकम वापस

रिपोर्ट सत्य प्रकाश

बरेली: हर महीने 5% ब्याज देने का लालच देकर बरेली में 1.35 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला खुद एक बीमा कंपनी की एजेंट हैं, जो इस धोखाधड़ी के सदमे में दिल का दौरा पड़ने के बाद फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने कंपनी के संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बारादरी थाना क्षेत्र का है।

ऐसे हुआ निवेश का खेल
जाटवपुरा, महावीर एन्क्लेव निवासी मीरा गुप्ता ने बताया कि मॉडल टाउन निवासी कन्हैया गुलाटी, उसके साथी हरेंद्र पटेल और जगतपाल ने उन्हें अपनी कंपनी ‘कैनविज एसोसिएट्स’ में निवेश करने का प्रस्ताव दिया था। आरोपियों ने दावा किया कि निवेश पर हर महीने 5% ब्याज मिलेगा। इस भरोसे में आकर मीरा ने अपने परिचितों के साथ मिलकर 1.35 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। इनमें से 39 लाख रुपये मीरा के खुद के थे, जो उन्होंने मकान गिरवी रखकर जुटाए थे।

न ब्याज मिला, न मूलधन लौटा
समय बीतने के बाद जब न तो ब्याज मिला और न ही रकम वापस हुई, तो मीरा गुप्ता मानसिक तनाव में आ गईं। लगातार बढ़ते तनाव और आर्थिक तंगी के कारण उन्हें हार्ट अटैक आ गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

मकान बिकने की नौबत
लोन की किस्तें न भर पाने के कारण अब मीरा का मकान बेचने की स्थिति बन गई है।
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर कंपनी संचालक कन्हैया गुलाटी, हरेंद्र पटेल और जगतपाल के खिलाफ धोखाधड़ी व विश्वासघात की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version