Home Uncategorized SSP नैनीताल के निर्देशन में मुखानी पुलिस का खुलासा, गैस सिलेंडर चोरी...

SSP नैनीताल के निर्देशन में मुखानी पुलिस का खुलासा, गैस सिलेंडर चोरी का आरोपी गिरफ्तार

0

SSP नैनीताल के निर्देशन में मुखानी पुलिस का खुलासा, गैस सिलेंडर चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सहसंपादक हरीश भाकुनी

*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* दिनांक *17/04/2026 को वादिनी श्वेता क्यूरा पत्नी निखिल सिंह क्यूरा, निवासी गली नंबर 3, आदर्श नगर, मुखानी, नैनीताल द्वारा थाना मुखानी में एक लिखित तहरीर प्रस्तुत की गई। तहरीर में बताया गया कि *दिनांक 04/03/2026 से 11/04/2026 के मध्य* अज्ञात चोर द्वारा उनके घर की बाउंड्री कूदकर गैलरी में रखे 02 भारत गैस सिलेंडर एवं 01 इंडियन गैस सिलेंडर चोरी कर लिए गए।

तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में *FIR संख्या 45/26, धारा 305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया।

*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-*

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजुनाथ टीसी के निर्देशानुसार  मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, सीओ हल्द्वानी  अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा *थानाध्यक्ष मुखानी  सुशील जोशी के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य व उनकी टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों* का अवलोकन किया गया, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। संदिग्ध की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

दिनांक *17/04/2026* को पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त संदिग्ध व्यक्ति चंबल पुल के पास देखा गया है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक बल प्रयोग कर संदिग्ध को पकड़ लिया।पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम प्रदीप कुमार पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी बेड़ी खत्ता, दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम, उम्र 26 वर्ष बताया। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह *पूर्व में वादिनी के यहां ड्राइवर के रूप* में कार्य करता था और उसी दौरान उसने मौके का फायदा उठाकर *02 भारत गैस सिलेंडर एवं 01 इंडियन गैस सिलेंडर चोरी* किए थे।अभियुक्त की निशानदेही पर *संतोषी माता मंदिर के पास स्थित बाग* से चोरी किया गया माल बरामद किया गया। अभियुक्त को दिनांक 17/04/2026 समय 15:33 बजे चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी:-*

प्रदीप कुमार पुत्र सुरेश चंद्र

निवासी: बेड़ी खत्ता, दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम

उम्र: 26 वर्ष

पुलिस टीम*

1- थानाध्यक्ष श्री सुशील जोशी

2- उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य

3- कांस्टेबल रोहित

4- कांस्टेबल बलवंत सिंह

बरामद माल*

02 भारत गैस सिलेंडर

01 इंडियन गैस सिलेंडर

 

*अपराधिक इतिहास:-*

 

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास अन्य थानों एवं जनपदों से प्राप्त किया जा रहा है।

 

*मीडिया सेल*

*नैनीताल पुलिस*

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version