Home Uncategorized थाना बारादरी #bareillypolice द्वारा नाबालिग छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर होटल में...

थाना बारादरी #bareillypolice द्वारा नाबालिग छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर होटल में शारीरिक शोषण करने वाले शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । 

0
प्रेस नोट दिनांक 28.10.2025
थाना बारादरी जनपद बरेली
रिपोर्ट : राजेश सिंह
थाना बारादरी #bareillypolice द्वारा नाबालिग छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर होटल में शारीरिक शोषण करने वाले शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।
घटना का संक्षिप्त विवरण/परिचयः-
  वादी सुशील कुमार पुत्र श्रीपाल सिंह निवासी मोहल्ला आजाद नगर कस्बा निगोही जिला शाहजहाँपुर ने थाना बारादरी पर सूचना दी कि उनकी बीएससी प्रथम वर्ष की नाबालिग पुत्री (आयु लगभग 16 वर्ष) को उसी मोहल्ले में कॉस्मेटिक दुकान चलाने वाला अभियुक्त फैय्याज पुत्र रियासत अली ने झूठे प्रेम प्रसंग के जाल में फंसाया। उच्च गुणवत्ता का कॉस्मेटिक सामान दिलाने के बहाने दिनांक 26.10.2025 को पीड़िता को बरेली लाय। जहाँ पीड़िता के मूल आधार कार्ड (जन्मतिथि 2009) में जालसाजी कर जन्म वर्ष 2005 दिखाया गया तथा फर्जी आधार कार्ड बनवाकर होटल में कमरा बुक किया।
बाजार घुमाने के बाद देर रात कमरे में ले जाकर शारीरिक शोषण किया गया।  होटल कर्मचारियों को अभियुक्त के मुस्लिम एवं पीड़िता के हिन्दू होने का पता चलने पर विवाद हुआ जिसके बाद अभियुक्त मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने तत्काल पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया।
सूचना, पुलिस टीम एवं कार्यवाहीः-
थाना बारादरी टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर बरेली लाकर होटल में शारीरिक एवं आर्थिक शोषण करने वाले अभियुक्त फैय्याज पुत्र रियासत अली निवासी मोहल्ला आजाद नगर कस्बा व थाना निगोही जिला शाहजहाँपुर को दिनांक 28.10.2025 को दोपहर बाद हरूनगला पुल के पास बिथरी-चैनपुर बरेली रोड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग का विवरणः-
मु0अ0सं0 1283/2025 धारा 318(4)/338/336(3)/64/316(2)/351(2)/351(3) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना बारादरी जनपद बरेली
पूछताछ में खुलासे :
• अभियुक्त अपनी दुकान पर आने वाली लड़कियों से बातचीत शुरू करता था, नंबर लेता था एवं प्रेमजाल बुनता था।
• पीड़िता की कम उम्र जानते हुए भी कंप्यूटर ऑपरेटर से फर्जी आधार कार्ड बनवाया।
• अन्य संभावित पीड़िताओं की जानकारी हेतु अभियुक्त के मोबाइल की तकनीकी जाँच जारी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
फैय्याज पुत्र रियासत अली निवासी मोहल्ला आजाद नगर कस्बा व थाना निगोही जिला शाहजहांपुर
बरामदगी का विवरणः-
दो फर्जी आधार कार्ड (पीड़िता के नाम से, अलग-अलग जन्मतिथियाँ अंकित)
अभियुक्त की कार (पार्किंग में छोड़ी गई) – धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज
पुलिस टीम का विवरणः-
1. श्री धनन्जय पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना बारादरी जनपद बरेली
2. हे0कां0 आशीष कुमार मिश्र थाना बारादरी जनपद बरेली
3. हे0कां0 राहुल कुमार थाना बारादरी जनपद बरेली
4. कां0 सिद्धान्त चौधरी थाना बारादरी जनपद बरेली
5. कां0 आदित्य प्रताप सिंह थाना बारादरी जनपद बरेली

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version