Home Uncategorized कटरा CHC में BJP मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला! अशोक स्तंभ का...

कटरा CHC में BJP मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला! अशोक स्तंभ का रौब दिखाकर कहा “मैं तुम्हें मार दूँगा”

0

कटरा CHC में BJP मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला! अशोक स्तंभ का रौब दिखाकर कहा “मैं तुम्हें मार दूँगा”

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

कटरा/शाहजहाँपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कटरा में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया,जब भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पर एक व्यक्ति ने गला दबाकर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

घटना 02 दिसंबर 2025 दोपहर लगभग 12 बजे की है। प्रार्थी रजत शर्मा, पुत्र फूलचंद्र शर्मा निवासी मोहल्ला कायस्थान, कटरा जो वर्तमान में BJP मंडल अध्यक्ष हैं इलाज कराने CHC कटरा पहुंचे थे। उनके साथ सहयोगी नदीम अली और मो. आसिफ भी मौजूद थे।

अशोक स्तंभ का रौब दिखाकर बोला“मैं अंतरराष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता हूँ, भारत सरकार का प्रतिनिधि हूँ”

तहरीर के अनुसार, CHC के चिकित्सा प्रभारी डॉ. फैजान रजत शर्मा को दवाओं के बारे में बता रहे थे। तभी परिसर में पहले से बैठा कलीम खाँ, पुत्र हबीब खाँ, निवासी महल, कटरा,अचानक अनुचित टिप्पणियाँ करने लगा। आरोप है कि कलीम ने कहा “तुम बड़े नेता बनते हो, मैं तुम्हें दिखाता हूँ। मैं इंटरनेशनल सोशल वर्कर हूँ भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करता हूँ। मेरी गाड़ी और मोबाइल पर अशोक स्तंभ लगा है… तुम्हें मेरा सम्मान करना पड़ेगा।”
कलीम ने यह भी कहा कि वह रजत शर्मा को जिलाध्यक्ष बनवा सकता है, जिस पर रजत ने साफ मना कर दिया।

“तुझे जान से मार दूँगा”गला पकड़कर दीवार से दबाया, साथी बचाकर ले गए

इंकार किए जाने पर कलीम भड़क गया और कथित तौर पर रजत शर्मा का गला पकड़कर दीवार में दबा दिया। प्रार्थी के अनुसार, कलीम ने धमकी दी “तू मेरा आदेश नहीं मानेगा? मैं तुझे अभी जान से मार दूँगा तू जिंदा रहने लायक नहीं है।”

गला दबने से रजत की हालत बिगड़ गई और आँखों के आगे अंधेरा छाने लगा। इसी दौरान उनके साथी नदीम अली और मो.आसिफ ने हस्तक्षेप कर उन्हें छुड़ाया तथा तुरंत CHC से बाहर निकालकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर कस्बे की ओर ले गए। आरोप है कि कलीम कुछ दूर तक उनका पीछा करता हुआ भी दौड़ा।

रास्ते में बेहोश हुए, होश आने पर मिले दुकानें वाले विशद कृष्ण

बेहोशी की हालत में उन्हें पूजा ढाबा के पास बैठाया गया, जहाँ दुकानदार विशद कृष्ण सक्सेना,निवासी मोहल्ला कायस्थान,पानी के छींटे मारकर होश में लाने की कोशिश कर रहे थे। होश आने पर उन्हें थाना कटरा ले जाया गया।

थाने में दी तहरीर मेडिकल कराकर FIR दर्ज करने की मांग

रजत शर्मा ने आरोपित कलीम खाँ पर जानलेवा हमला, धमकी और राजनैतिक द्वेष का मामला बताते हुए थाना कटरा में लिखित शिकायत दी। उन्होंने पुलिस से मेडिकल परीक्षण कराने और विधिक कार्रवाई की मांग की है।

थाना पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version