Home हल्द्वानी तहसील परिषद परिसर में पार्किंग व्यवस्था सुधारने और सीसी फर्श निर्माण की...

तहसील परिषद परिसर में पार्किंग व्यवस्था सुधारने और सीसी फर्श निर्माण की उठी मांग

0

 तहसील परिषद परिसर में पार्किंग व्यवस्था सुधारने और सीसी फर्श निर्माण की उठी मांग

हल्द्वानी में समाजसेवी हेमन्त पाल आर्य ने तहसीलदार कुलदीप पांडे को ज्ञापन सौंपकर तहसील परिषद परिसर में सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था और सीसी फर्श निर्माण की मांग की।

उन्होंने कहा कि पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से रोजाना अव्यवस्था रहती है, जबकि बरसात में सीसी फर्श के अभाव में जलभराव, कीचड़ और फिसलन से आमजन, वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं व दिव्यांगजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

तहसीलदार कुलदीप पांडे ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित विभाग के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version