थाना किला पुलिस की बड़ी सफलता: दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की स्पलेण्डर बाइक बरामद
फिरोज खान भास्कर टुडे
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी, 2021 में हुई थी बाइक चोरी
बरेली। थाना किला पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो शातिर चोरों को चोरी की स्पलेण्डर बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने वर्ष 2021 में बाइक चोरी करने की बात कबूल की है।
थाना किला में दर्ज मुकदमा संख्या 367/2021, धारा 379/411 भादवि के तहत आरोपी सनी खान पुत्र रियासत उल्ला खान, निवासी 11 तालाब चौधरी गढ़ी, चौकी थाना किला, उम्र 32 वर्ष, और संजीव पुत्र धनीराम, निवासी बाकरगंज मौर्य बस्ती, थाना किला, उम्र 36 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई उपनिरीक्षक हेमराज सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि सत्यप्रकाश पार्क के पास यात्री शेड के बराबर में दो व्यक्ति चोरी की स्पलेण्डर बाइक के साथ खड़े हैं। सूचना पर थाना किला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक बल प्रयोग कर दोनों को दबोच लिया। उनके कब्जे से एक स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
अभियुक्तों का खुलासा पूछताछ में आरोपी सनी खान ने बताया कि वह जिम और बाडी पार्लर में ट्रेनर का काम करता है और बी.कॉम. तक शिक्षित है। वर्ष 2021 में उसने अपने साथी संजीव के साथ मोटरसाइकिल चोरी की थी, जिसे अब वे कबाड़ में बेचने जा रहे थे। वहीं संजीव ने बताया कि वह खेती करता है और कक्षा 4 तक पढ़ा है।
गिरफ्तारी टीम 1. उपनिरीक्षक हेमराज सिंह 2. हेड कांस्टेबल अनोज 3. हेड कांस्टेबल धनीराम सिंह
(थाना किला, जनपद बरेली)
थाना किला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
