Sunday, June 7, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshदिनदहाड़े जन सेवा केंद्र पर चाकू की नोक पर लूट, कई दिन...

दिनदहाड़े जन सेवा केंद्र पर चाकू की नोक पर लूट, कई दिन बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

दिनदहाड़े जन सेवा केंद्र पर चाकू की नोक पर लूट, कई दिन बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

बरेली। जिले के किला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय दोनों बढ़ गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 20 मार्च 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे एक महिला अपने जन सेवा केंद्र पर काम कर रही थी। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और पहले सामान्य तरीके से बातचीत करते हुए माहौल का जायजा लेते रहे। कुछ ही देर बाद उनमें से एक युवक ने अचानक चाकू निकाल लिया और महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए उससे करीब 10 हजार रुपये की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है।

पीड़िता का आरोप है कि वह कई बार थाने और चौकी के चक्कर लगा चुकी है, लेकिन अभी तक कार्रवाई में कोई खास प्रगति नजर नहीं आई है। उधर, घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि दिनदहाड़े हुई इस तरह की वारदात ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि इलाके में सुरक्षा का भरोसा बहाल हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments