Home Uttar Pradesh नशे के सौदागरों पर पुलिस का डंडा, 363 ग्राम अफीम के साथ...

नशे के सौदागरों पर पुलिस का डंडा, 363 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार

0

नशे के सौदागरों पर पुलिस का डंडा, 363 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार

गुलजार नगर में रात के अंधेरे में चला पुलिस का जाल, तस्करों का नेटवर्क उजागर करने की कोशिश

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

बरेली। नशे के कारोबार पर पुलिस की सख्ती बढ़ती जा रही है। बारादरी थाना पुलिस ने देर रात गुलजार नगर इलाके में छापेमारी कर दो नोटिफाइड तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 363 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई, जो इलाके में सनसनी फैला गई।

पिछले हफ्ते भी हुई थी बड़ी पकड़, अब नेटवर्क पर नजर

23 मार्च 2026 की रात गश्त के दौरान पीली मिट्टी के पास संदिग्ध हरकत देख पुलिस ने घेराबंदी की। मौके पर पकड़े गए आशू बजाज (36) फाल्तूनगंज निवासी और सर्वेश (37) सिकलापुर निवासी लंबे समय से अफीम तस्करी में लिप्त थे। पूछताछ में सर्वेश ने कबूल किया कि अफीम विसौली के एक किसान से खरीदी गई थी और इसे फुटकर बेचकर मुनाफा कमाने का प्लान था। वह पहले चोरी-जालसाजी के मामलों में जेल भी जा चुका है।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज, अन्य साथियों की तलाश तेज

थाना बारादरी में मु0अ0सं0 0340/2026 धारा 8/18 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो गया। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों के नेटवर्क की गहन जांच चल रही है। पिछले हफ्ते भी इसी इलाके में 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी, जिससे नशा तस्करों में खौफ का माहौल है। पुलिस ने चेतावनी दी कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version