फतेहगंज पश्चिमी में गुरुजी श्री हरि विष्णु घट-घट वासी के सानिध्य में निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने लिया हिस्सा
बरेली।फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में परम पूज्यनीय गुरुजी श्री हरि विष्णु घट-घट वासी के सानिध्य में आयोजित तीन दिवसीय सत्संग, प्रवचन और महायज्ञ कार्यक्रम के तहत बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया।
कलश यात्रा रबर फैक्ट्री कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर से शुरू हुई, जो मुख्य बाजार, लोधीनगर, भिटौरा और स्टेशन मार्ग से होकर पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान कस्बे के लोगों और व्यापारियों ने फूल वर्षा कर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चौकी प्रभारी अनूप सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
कार्यक्रम आयोजक राजवीर शर्मा तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमकार श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुजी श्री हरि विष्णु घट-घट वासी की असीम कृपा और आशीर्वाद से यह तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। कलश यात्रा के उपरांत कार्यक्रम में शामिल लगभग 500 महिलाओं को साड़ी वितरित की गई।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को गुरुजी द्वारा सत्संग एवं प्रवचन किए जाएंगे, जिसके बाद महायज्ञ का आयोजन होगा और श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की जाएगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामपुर मिलक तहसील महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश गंगवार (योगाचार्य), मीरगंज तहसील महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता गंगवार, सुनील दत्त मिश्र, शेष कुमार, ऐवरन सिंह, अमित गंगवार, कल्पना राजपूत, राकेश राजपूत, आशीष धनगर, वीरेंद्र शर्मा, अंकित शर्मा, सुनील चंद्रा सहित सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे।
कलश यात्रा का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से व्यापारी दौलत राम गुप्ता, प्रहलाद कुमार अग्रवाल, डॉ. मुदित प्रताप सिंह, अखिलेश अग्रवाल, राज कपूर गुप्ता, अमित सिंह, गोविंद गुप्ता उर्फ सीपू लाला, अमित गोयल, श्यामसुंदर गुप्ता और दीपक गोयल समेत कई कस्बावासी शामिल रहे।


