Tuesday, April 28, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshफर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार,...

फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 54 हजार नकद व स्विफ्ट कार बरामद

 

फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 54 हजार नकद व स्विफ्ट कार बरामद

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

बरेली।थाना भुता पुलिस ने फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 54 हजार रुपये नगद, एक स्विफ्ट कार, मोबाइल फोन, टैबलेट, फर्जी एटीएम कार्ड समेत भारी मात्रा में आपराधिक सामग्री बरामद की है।

थाना भुता पुलिस को 7 जनवरी 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग मोबाइल और इंटरनेट के जरिए खुद को नामी इंश्योरेंस कंपनियों का एजेंट बताकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। आरोपी बीमा पॉलिसी में बोनस, अतिरिक्त लाभ और फर्जी स्कीमों का लालच देकर ऑनलाइन पैसा मंगवाते थे और रकम को फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कर देते थे।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने केसरपुर साप्ताहिक बाजार के पास स्थित खाली मैदान में छापेमारी कर स्लेटी रंग की स्विफ्ट कार में बैठे चार संदिग्धों को रात करीब 1:15 बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने संगठित तरीके से साइबर ठगी करने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद नवी, फरमान, मोहम्मद अकरम और आरिफ के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना भुता में मु0अ0सं0 09/2026 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस व 66(d) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार आरोपी सीमित शिक्षा होने के बावजूद साइबर अपराध को मुख्य धंधा बना चुके थे और अलग-अलग राज्यों में घूमकर ठगी करते थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments