Home Bareilly बरेली मंडल को मिला नया कमिश्नर शंभू कुमार ने संभाली कमान,...

बरेली मंडल को मिला नया कमिश्नर शंभू कुमार ने संभाली कमान, कानून व्यवस्था पर ‘जीरो टॉलरेंस’

0

बरेली मंडल को मिला नया कमिश्नर

शंभू कुमार ने संभाली कमान, कानून व्यवस्था पर ‘जीरो टॉलरेंस’

2010 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी ने ग्रहण किया कार्यभार, बोले—अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

बरेली। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में वर्ष 2010 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शंभू कुमार ने बरेली मंडल के नए मंडलायुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने बुधवार देर रात पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद मंडल के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

शंभू कुमार इससे पहले पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) के प्रबंध निदेशक (MD) के पद पर तैनात थे। प्रशासनिक सेवा के दौरान उन्होंने शासन स्तर के साथ-साथ विभिन्न जिलों में कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई है।

विकास कार्यों में गुणवत्ता और जवाबदेही पर जोर

नए मंडलायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। विकास कार्यों में गुणवत्ता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

कानून व्यवस्था पर सख्त रुख

मंडलायुक्त शंभू कुमार ने कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि बरेली मंडल में कानून व्यवस्था के मामले में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, निष्पक्षता और प्रभावी तरीके से कार्य करेगा।

नए मंडलायुक्त के कार्यभार संभालने के बाद बरेली मंडल में सुशासन, पारदर्शी प्रशासन और विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद जताई जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version