बरेली में कड़ी सुरक्षा के बीच APO परीक्षा, 24 केंद्रों पर 11 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों में आधे से अधिक रहे अनुपस्थित
रिपोर्ट /राजेश सिंह
बरेली। उत्तर प्रदेश में सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती परीक्षा रविवार को बरेली में कड़ी सुरक्षा और सख्त व्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुई। जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर कुल 11,198 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन इनमें से 6048 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 5148 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की गई। अभ्यर्थियों को सुबह 8:00 बजे से 8:45 बजे तक ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई, जिससे केंद्रों पर अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
बायोमीट्रिक से हुआ सत्यापन
परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी अभ्यर्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन कराया गया। बिना बायोमीट्रिक जांच के किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। इस व्यवस्था का उद्देश्य फर्जी अभ्यर्थियों और नकल जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाना था।
जिले के 24 केंद्रों पर हुई परीक्षा
जिले के कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इनमें बरेली इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, बिशप मंडल इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज और पीसी आजाद इंटर कॉलेज डेलापीर सहित कुल 24 केंद्र शामिल रहे।
परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीमें पूरे समय सक्रिय रहीं। सभी केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ चेकिंग की गई और अधिकारियों ने लगातार निगरानी बनाए


