Sunday, June 7, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshबरेली में युवती की मौत ने लिया नया मोड़: प्रेमी पर ब्लैकमेलिंग...

बरेली में युवती की मौत ने लिया नया मोड़: प्रेमी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बरेली में युवती की मौत ने लिया नया मोड़: प्रेमी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

बरेली। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में युवती निधि की आत्महत्या का मामला अब गंभीर और सनसनीखेज मोड़ ले चुका है। शुरुआती जांच में जिस घटना को साधारण आत्महत्या माना जा रहा था, अब उसमें प्रेम संबंध, धोखा और ब्लैकमेलिंग की परतें सामने आ रही हैं। मामले में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी रूपेश जाटव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

कमरे में फांसी के फंदे पर मिली थी लाश

जानकारी के मुताबिक, राधेश्याम एन्क्लेव में एक डॉक्टर के घर काम करने वाली निधि ने 21 जनवरी 2026 को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना का पता तब चला जब घर के लोग ऊपर पहुंचे और दरवाजा खोलने पर युवती को फंदे से लटका देखा। उस समय पुलिस ने इसे आत्महत्या मानते हुए जांच शुरू की थी।

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

मृतका के पिता वेदराम गौतम, निवासी दातागंज (बदायूं), ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव पहऊवा निवासी रूपेश जाटव ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर उससे प्रेम संबंध बनाए। जब परिवार की ओर से शादी की बात की गई तो आरोपी पीछे हट गया, लेकिन युवती को अपने संपर्क में बनाए रखा।

ऑडियो-वीडियो के जरिए करता था ब्लैकमेल

परिजनों का आरोप है कि रूपेश जाटव के पास युवती की कुछ निजी ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग थीं, जिनके जरिए वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर युवती पर मानसिक दबाव बनाया जाता था। बताया जा रहा है कि इसी तनाव के चलते युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी रूपेश जाटव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments