Home Bareilly बरेली में सपा का शक्ति प्रदर्शन: डॉ. अनीस हॉस्पिटल पर उमड़ा जनसैलाब,...

बरेली में सपा का शक्ति प्रदर्शन: डॉ. अनीस हॉस्पिटल पर उमड़ा जनसैलाब, शुभलेश यादव के नेतृत्व में दिखी एकजुटता

0

बरेली में सपा का शक्ति प्रदर्शन: डॉ. अनीस हॉस्पिटल पर उमड़ा जनसैलाब, शुभलेश यादव के नेतृत्व में दिखी एकजुटता

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, ‘2027 मिशन’ को लेकर भरा जोश

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली।शुक्रवार को बरेली की सियासत में उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर डॉ. अनीस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में भारी जनसमूह उमड़ पड़ा। कार्यक्रम ने एक बड़े शक्ति प्रदर्शन का रूप ले लिया, जहां कार्यकर्ताओं का जोश और संगठन की ताकत खुलकर सामने आई।

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के नेतृत्व में जिला कमेटी और सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान डॉ. अनीस बेग ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत फूल-मालाओं से किया। पूरे परिसर में ‘समाजवादी पार्टी जिंदाबाद’ और ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ के नारों की गूंज सुनाई देती रही।

जनक्रांति की हुंकार’ बना स्वागत समारोह

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने इस आयोजन को केवल स्वागत समारोह नहीं, बल्कि अन्याय और अहंकार के खिलाफ उठ रही जनभावनाओं की आवाज बताया। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव के लिए तैयार है और यह भीड़ उसी का संकेत है।

संगठन मजबूती पर जोर

डॉ. अनीस बेग ने कहा कि मजबूत नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की एकजुटता से समाजवादी विचारधारा को कोई नहीं रोक सकता। वहीं जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने भरोसा जताया कि कार्यकर्ताओं के दम पर 2027 के चुनाव में बरेली में बड़ी जीत हासिल की जाएगी। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और हर घर तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का आह्वान किया।

विरोधियों में बढ़ी बेचैनी

कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने राजनीतिक विरोधियों की चिंता बढ़ा दी है। इस आयोजन को सपा के बढ़ते जनाधार के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

साफ संकेत: बदलाव की ओर बढ़ता बरेली

डॉ. अनीस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुए इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि बरेली में समाजवादी पार्टी तेजी से मजबूत हो रही है। कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता की भागीदारी यह संकेत दे रही है कि आने वाले समय में जिले की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version