Home Uncategorized बरेली-लखनऊ हाईवे पर हंगामा: टोलकर्मियों ने नहीं खोला बैरियर, आधे घंटे तक...

बरेली-लखनऊ हाईवे पर हंगामा: टोलकर्मियों ने नहीं खोला बैरियर, आधे घंटे तक फंसी भाजपा विधायक की कार

0

बरेली-लखनऊ हाईवे पर हंगामा: टोलकर्मियों ने नहीं खोला बैरियर, आधे घंटे तक फंसी भाजपा विधायक की कार

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

बरेली–लखनऊ नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर उस समय हंगामा मच गया, जब फरीदपुर विधानसभा से भाजपा विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल की कार को टोलकर्मियों ने बैरियर खोलने से रोक दिया। करीब 30 मिनट तक गाड़ी टोल प्लाजा पर खड़ी रही, जिससे वहां जाम की स्थिति बन गई और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार, एमजेपी आरयू में इतिहास विभाग में लेक्चर लेने के बाद विधायक अपने फरीदपुर कार्यालय में आवश्यक बैठक के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनका काफिला फरीदपुर टोल प्लाजा पहुंचा, टोलकर्मियों ने बैरियर उठाने से इनकार कर दिया। काफी देर इंतजार के बाद विधायक खुद गाड़ी से नीचे उतरे और स्टाफ को परिचय देकर स्थिति स्पष्ट की, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों ने वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं दी।

मामला बढ़ने पर विधायक ने फरीदपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्टाफ को बताया कि विधायक प्रोटोकॉल के तहत टोल मुक्त हैं। इसके बाद बैरियर खोला गया और विधायक को रवाना किया गया।

टोलकर्मियों का पक्ष
कर्मचारियों ने बताया कि विधायक की कार पर ‘विधायक’ का पहचान स्टिकर नहीं लगा था, जिसके कारण भ्रम की स्थिति बनी। कर्मचारियों ने बाद में विधायक से माफी भी मांगी।

घटना के बाद टोल प्लाजा पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बताया जा रहा है कि इस विवाद के चलते विधायक की महत्वपूर्ण बैठक का समय प्रभावित हुआ, जिससे वे नाराज दिखाई दिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version