Home Uncategorized मुख्यमंत्री योगी 11 दिसंबर को करेंगे बरेली का दौरा

मुख्यमंत्री योगी 11 दिसंबर को करेंगे बरेली का दौरा

0

मुख्यमंत्री योगी 11 दिसंबर को करेंगे बरेली का दौरा

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

एसआईआर अभियान पर देंगे खास जोर, अफसरों ने शुरू की तैयारियां

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 दिसंबर को बरेली पहुंच रहे हैं, जहां वह मंडलीय समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करेंगे। संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

सोमवार को मुरादाबाद जाते समय मुख्यमंत्री ने बरेली एयरपोर्ट पर चेंजओवर किया। इस दौरान उनका स्वागत करने पहुंचे जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं से सीएम योगी ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान को पूरी गंभीरता से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि एसआईआर फॉर्म भरवाने में किसी भी पात्र मतदाता को छूटने न दें और 11 दिसंबर तक घर-घर संपर्क अभियान को पूरा करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी किसी को कठिनाई हो, वहां एसआईआर में लगे अफसरों से तुरंत समन्वय कर समाधान कराया जाए। साथ ही जनता को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने पर जोर दिया।

एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, विधायक डीसी वर्मा, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, सांसद प्रतिनिधि दुष्यंत गंगवार समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version