बहेड़ी में पुलिस-गौकशी गिरोह मुठभेड़: चार गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, हेड कांस्टेबल भी घायल
रिपोर्ट /राजेश सिंह
बरेली। जनपद में गौकशी के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान थाना बहेड़ी पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार तड़के मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने गौकशी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ के दौरान एक हेड कांस्टेबल भी घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, श्यामाचरण गोटिया क्षेत्र के जंगल में किच्छा नदी किनारे गौवंशीय पशु के वध की सूचना मिलने के बाद पहले ही मुकदमा दर्ज किया गया था और आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी बीच शुक्रवार सुबह करीब चार बजे सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध बदमाश फिर से वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने उत्तमनगर रोड स्थित नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध नीले-सफेद रंग का टेंपो आता दिखाई दिया। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर चालक वाहन मोड़कर भागने लगा। करीब 400 मीटर पीछा करने के बाद टेंपो फंस गया और घिरते देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
फायरिंग में हेड कांस्टेबल सरजीत सिंह घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैजान निवासी इस्लामनगर, लईक निवासी जाफरपुर, सद्दाम निवासी राजानगर और रवि निवासी श्यामाचरण गोटिया के रूप में हुई है। घायल बदमाशों और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, पशु वध में प्रयुक्त उपकरण, नकदी, मोबाइल फोन और एक टेंपो बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही


