Home Bareilly भारतीय मजदूर संघ बरेली के जिला सम्मेलन में गिरीश चन्द्र पाण्डेय बने...

भारतीय मजदूर संघ बरेली के जिला सम्मेलन में गिरीश चन्द्र पाण्डेय बने जिलाध्यक्ष एवं मनोज कुमार सिंह बने महानगर अध्यक्ष 

0

भारतीय मजदूर संघ बरेली के जिला सम्मेलन में गिरीश चन्द्र पाण्डेय बने जिलाध्यक्ष एवं मनोज कुमार सिंह बने महानगर अध्यक्ष

बरेली, रूहेलखण्ड विश्व विद्यालय के सभागार में भारतीय मजदूर संघ का जिला सम्मेलन सम्पन्न हुआ जिसमें सर्व सम्मति से गिरीश चन्द्र पाण्डेय बी एस एन एल बरेली को जिलाध्यक्ष, नरेश कुमार सिंह आइ डब्ल्यू पी को जिला मंत्री,मनोज कुमार सिंह विद्युत विभाग को महानगर बरेली का अध्यक्ष,नन्दन सागर रेलवे को महानगर मंत्री बनाया गया और राजेन्द्र प्रसाद घिल्डियाल को जिला व महानगर प्रभारी बनाया गया।

सभा में सर्वप्रथम भूपेंद्र सिंह राना प्रदेश उपाध्यक्ष,देव वर्मा प्रदेश मंत्री,शंकर लाल क्षेत्रीय संगठन मंत्री,ओ पी एन तिवारी विभाग प्रमुख बरेली,आर पी सिंह प्रदेश कार्य समिति सदस्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर जिला सम्मेलन का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात उपरोक्त सहित संघ के विशिष्ट सदस्य प्यारे लाल प्रजापति,जगदीश शर्मा,विभूति यादव सहित सभी का पटका ओढ़ा कर एवं फूल मालाओं से सम्मान किया गया।सभी ने अपने वक्तव्य में संघ की भिन्न-भिन्न विशेषताओं को बताते हुए एकता पर बल देते हुए

संघ को सशक्त बनाने का आह्वान किया।नव नियुक्त जिलाध्यक्ष गिरीश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि जिन जिन विभागों के प्रतिनिधियों ने यहां अपनी समस्याओं को बताया है

उन पर गम्भीरतापूर्वक विचार किया जायेगा और सभी की समस्याओं को हल करवाया जायेगा।आप सभी का संघ को अपना अमुल्य समय देकर इस भव्य जिला सम्मेलन को सफल बनाने हेतु हार्दिक धन्यवाद देते हुए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। जिला सम्मेलन में आर के यू,बी एस एन एल,विद्युत विभाग,स्वास्थ्य विभाग,रोडवेज व रेलवे सहित 13 विभागों के जिला पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version