Thursday, April 30, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshभोजीपुरा के जंगल में देर रात गोलियों की गूंज, मुठभेड़ में दो...

भोजीपुरा के जंगल में देर रात गोलियों की गूंज, मुठभेड़ में दो दबोचे, सिपाही समेत एक बदमाश घायल

 

भोजीपुरा के जंगल में देर रात गोलियों की गूंज, मुठभेड़ में दो दबोचे, सिपाही समेत एक बदमाश घायल

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

बरेली। जनपद के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और संदिग्ध बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। घेराबंदी के दौरान हुई फायरिंग में एक सिपाही और एक आरोपी घायल हो गए, जबकि दो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिघांई कायस्थान के जंगल में कुछ लोग गौकशी की तैयारी में जुटे हैं। सूचना मिलते ही भोजीपुरा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जंगल में घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्धों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग में कांस्टेबल रिंकू गोली लगने से घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह भी घायल हो गया। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके से पुलिस ने एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस, एक अवैध छुरी तथा गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments