Home Uncategorized लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बड़ा हादसा: रोडवेज बस खाई में गिरी, चालक समेत...

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बड़ा हादसा: रोडवेज बस खाई में गिरी, चालक समेत सात यात्री घायल

0

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बड़ा हादसा: रोडवेज बस खाई में गिरी, चालक समेत सात यात्री घायल

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

बरेली। फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में मंगलवार सुबह लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। बरेली डिपो की शाहजहांपुर जा रही रोडवेज बस अचानक एक्सल टूटने से अनियंत्रित हो गई और हाईवे से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में चालक सहित सात यात्री घायल हो गए।

मंगलवार सुबह करीब छह बजे बाकरगंज गांव के पास हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस के खाई में गिरते ही यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फतेहगंज पूर्वी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालकर सीएचसी फरीदपुर भिजवाया।

हादसे के बाद हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बस को सड़क से हटाने के लिए क्रेन मंगवानी पड़ी, जिसके बाद यातायात बहाल कराया गया। पुलिस के अनुसार बस का एक्सल टूटना ही दुर्घटना की मुख्य वजह बताई जा रही है।

घायल यात्रियों की सूची

1. मुन्नी देवी, पत्नी संतोष कुमार वर्मा, निवासी मोहल्ला मुगलान, थाना कटरा शाहजहांपुर

2. अन्नपूर्णा, पत्नी जगत, निवासी मनफूल कॉलोनी अजीजगंज, थाना कोतवाली शाहजहांपुर

3. सुधीर, पुत्र अनिल, निवासी सरोरा उत्तरी, थाना सेहरामऊ दक्षिणी, शाहजहांपुर

4. ताराचंद मेहता, पुत्र अमरनाथ मेहता, निवासी पौंटा साहिब, हिमाचल प्रदेश

5. अभिषेक मेहता, पुत्र ताराचंद मेहता, निवासी पौंटा साहिब, हिमाचल प्रदेश

6. कृष्ण बहादुर, पुत्र जंगबहादुर, निवासी रुजवारी, तिलहर, शाहजहांपुर

7. सुनील कुमार, निवासी ग्राम हरदासपुर, थाना सिरौली, बरेली (बस चालक) पुलिस का कहना है कि सभी घायलों की स्थिति स्थिर है और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निगरानी में रखा गया है। हादसे की जांच की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version