Home Uncategorized SIR ड्यूटी के दौरान बीएलओ सर्वेश गंगवार की हार्ट अटैक से मौत...

SIR ड्यूटी के दौरान बीएलओ सर्वेश गंगवार की हार्ट अटैक से मौत का मामला, डीएम ने परिवार को दिए 10 लाख रुपए

0

SIR ड्यूटी के दौरान बीएलओ सर्वेश गंगवार की हार्ट अटैक से मौत का मामला, डीएम ने परिवार को दिए 10 लाख रुपए

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

बरेली। भोजीपुरा ब्लॉक के परधौली में तैनात बीएलओ सर्वेश गंगवार की बुधवार को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। हार्ट अटैक आने के तुरंत बाद सहकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से शिक्षा विभाग और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

ड्यूटी प्रेशर को लेकर परिवार के सवाल

बीएसए विनता सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं और पूरी जानकारी ली। सीएमओ कार्यालय की प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

वहीं, मृतक के भाई योगेश गंगवार ने आरोप लगाया कि सर्वेश गंगवार कई दिनों से लगातार अत्यधिक कार्यभार के दबाव में थे, जिससे वे मानसिक रूप से भी काफी परेशान रहते थे।

सहकर्मियों ने बताया समर्पित कर्मचारी

सहकर्मियों ने सर्वेश को एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और मेहनती कर्मचारी बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। विभाग में उनके निधन से सभी सहकर्मी स्तब्ध हैं।

डीएम बरेली ने परिवार को दी 10 लाख की सहायता राशि

ड्यूटी के दौरान हुई मौत के बाद बुधवार को जिला अधिकारी बरेली ने मृतक बीएलओ सर्वेश गंगवार के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की।

डीएम ने सर्वेश के भाई की मौजूदगी में उनके दोनों बच्चों को 5-5 लाख रुपए, कुल 10 लाख रुपए के डेमो चेक सौंपे।

डीएम के इस फैसले को प्रशासनिक तंत्र की संवेदनशीलता के रूप में देखा जा रहा है।

भोजीपुरा ब्लॉक के परधौली में ड्यूटी के दौरान बीएलओ सर्वेश गंगवार को अचानक हार्ट अटैक

अस्पताल ले जाते समय डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

परिजनों ने उठाए कार्यभार और मानसिक दबाव को लेकर गंभीर सवाल

बीएसए विनता सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर ली जानकारी

विभाग में शोक की लहर, सहकर्मियों ने व्यक्त की संवेदना

डीएम बरेली ने परिवार को दी 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

सर्वेश के दोनों बच्चों को 5-5 लाख के चेक प्रदान किए गए

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version