Thursday, April 30, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshहनी ट्रैप गिरोह का खुलासा: 22 लाख की उगाही की साजिश में...

हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा: 22 लाख की उगाही की साजिश में महिला गिरफ्तार

हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा: 22 लाख की उगाही की साजिश में महिला गिरफ्तार

रिपोर्ट: राजेश सिंह 

बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और उगाही के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पर एक युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों रुपये ऐंठने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार इंदिरा नगर निवासी एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई कि वीर सावरकर नगर की रहने वाली महिला ने पहले उससे नजदीकियां बढ़ाईं और फिर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि महिला ने युवक से करीब 10 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद उसने 12 लाख रुपये की और मांग रख दी।

पीड़ित का कहना है कि रकम न देने पर उसे जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही थी। लगातार दबाव और धमकियों से परेशान होकर उसने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद का हवाला देते हुए रुपये लेने की बात स्वीकार की।

पुलिस टीम में अपराध निरीक्षक प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक मोहम्मद सरताज, कांस्टेबल अनुराग, महिला कांस्टेबल अर्चना और महिला कांस्टेबल एकता शामिल रहे।

आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे भी जांच जारी है और यदि अन्य पीड़ित सामने आते हैं तो उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments