घर के बाहर गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, दबंगों ने युवक को ट्रैक्टर की पटिया से पीट-पीटकर मार डाला

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

घर के बाहर गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, दबंगों ने युवक को ट्रैक्टर की पटिया से पीट-पीटकर मार डाला

फिरोज खान /यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट-हैदर अली

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को जान से भारी पड़ गया। दबंगों ने उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कुतकपुर गांव निवासी 30 वर्षीय रामभरोसे शनिवार की रात काम से घर लौटा तो उसने देखा कि कुछ युवक उसके घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे हैं। जब रामभरोसे ने इसका विरोध किया तो गाली दे रहे दबंग भड़क उठे और उस पर ट्रैक्टर की पटिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। परिजनों के मुताबिक, हमलावरों ने बाद में उसका गला भी दबाया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मीरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के भाई चंद्रप्रकाश ने बताया कि गांव का एक युवक रोटावेटर खरीदकर लाया था। उसी दौरान गांव के आनंदप्रकाश और उसके साथी घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे। जब भाई रामभरोसे ने विरोध किया तो उन्होंने उस पर पटिया से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि “कुतकपुर गांव में एक व्यक्ति की मारपीट में मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।”

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई