3 किलो 270 ग्राम अवैध डोडा के साथ युवक गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

3 किलो 270 ग्राम अवैध डोडा के साथ युवक गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट-हैदर अली

आंवला तहसील क्षेत्र के भीकमपुर के पास पकड़ा गया आरोपी, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

बरेली। आंवला तहसील क्षेत्र के अलीगंज पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में अवैध डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 किलो 270 ग्राम डोडा, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को शनिवार देर शाम सूचना मिली थी कि ग्राम भीकमपुर से चंदनपुर तिराहे की ओर जाने वाला एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना पर थाना अलीगंज की पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी तुलसीराम (निवासी मझगवां मिलक, थाना बिशारतगंज) को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से डोडा की बड़ी खेप बरामद हुई।

थाना अलीगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। नियमानुसार कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम में थाना प्रभारी जगत सिंह, उप निरीक्षक प्रणव श्रोत्रिय, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार गौतम और कांस्टेबल अखिलेश सिंह शामिल थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध नशे के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति को नशे के कारोबार में लिप्त नहीं होने दिया जाएगा। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई