बरेली में सीएम ग्रिड योजना का मॉडल स्ट्रेच तैयार फरवरी 2026 तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश,

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरेली में सीएम ग्रिड योजना का मॉडल स्ट्रेच तैयार फरवरी 2026 तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश,

फिरोज खान /यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट-हैदर अली

संजीव कुमार मौर्या नगर आयुक्त बोले: मानकों से कोई समझौता नहीं

डीडीपुरम में सौ मीटर का मॉडल स्ट्रेच और 200 मीटर पैदल पथ तैयार, नगर आयुक्त ने किया सुबह-सुबह निरीक्षण, चेताया समय पर काम नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

बरेली। मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत बरेली नगर निगम तेजी से विकास कार्यों को अंजाम दे रहा है। डीडीपुरम क्षेत्र में योजना का पहला मॉडल स्ट्रेच तैयार कर लिया गया है।

नगर आयुक्त संजीत कुमार मौर्य ने शनिवार की सुबह स्वयं पैदल भ्रमण कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरवरी 2026 तक पूरा प्रोजेक्ट हर हाल में पूर्ण हो जाना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी, जलकल विभाग और निर्माण इकाई के अभियंता भी मौजूद रहे। आयुक्त ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीडीपुरम में बन रहा शहर का पहला “मॉडल स्ट्रेच”

सीएम ग्रिड योजना के तहत डीडीपुरम में लगभग 100 मीटर का मॉडल स्ट्रेच और एलआईसी रोड पर 200 मीटर लंबा पैदल पथ तैयार हो गया है। पैदल पथ पर सुविधाजनक बेंच, सड़क किनारे पौधारोपण, और आकर्षक टाइल्स का उपयोग किया गया है।

नगर आयुक्त ने बताया कि यह मॉडल स्ट्रेच भविष्य में शहर के अन्य हिस्सों के लिए भी मानक बनेगा।

“लोग यहां सुबह-शाम टहल सकेंगे, थक जाने पर बैठने की भी व्यवस्था रहेगी। यह क्षेत्र स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है,” नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य।

फरवरी 2026 तक पूरे होंगे सभी प्रोजेक्ट

बरेली नगर निगम ने सीएम ग्रिड योजना के तहत तीन प्रमुख सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर सड़क के लिए अलग-अलग कार्यदायी टीम लगाई जाए ताकि समय सीमा के भीतर काम पूरा हो सके।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि काम में देरी हुई तो ठेकेदार फर्मों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने मौके पर ही कार्यदायी संस्था अमनोल कंस्ट्रक्शन के साइट मैनेजर को निर्देश दिए कि सभी कार्य मानकों के अनुरूप और समय से पहले पूरे किए जाएं।

45 करोड़ की लागत से बदल रहा डीडीपुरम का चेहरा

सीएम ग्रिड योजना के तहत बरेली में 45 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हाल ही में शासन की व्यय वित्त समिति ने इस परियोजना को स्वीकृति दी है। इसमें सड़क निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, फुटपाथ निर्माण, सौंदर्यीकरण और सड़क प्रकाश व्यवस्था जैसे प्रमुख कार्य शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने पाया कि कुछ स्थानों पर टाइल्स धंस गई हैं और मजबूती में कमी दिखाई दी। उन्होंने तत्काल सुधार के निर्देश दिए और कहा कि

“सभी कार्यों की जांच मानकों पर कसकर की जाएगी। शहर के विकास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

जनसुविधा और सौंदर्यीकरण का संगम बनेगा नया मॉडल एरिया

डीडीपुरम क्षेत्र को नगर निगम ‘स्मार्ट और वॉकिंग फ्रेंडली जोन’ के रूप में विकसित कर रहा है। यहां जल्द ही ग्रीन पार्किंग, स्मार्ट लाइटिंग, CCTV कैमरे, और वर्षा जल संचयन प्रणाली भी स्थापित की जाएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि नागरिकों को इस क्षेत्र में सुव्यवस्थित सड़कें, साफ फुटपाथ और सुंदर हरियाली का अनुभव मिलेगा।

स्थानीय निवासियों में उत्साह स्थानीय लोगों ने भी नगर निगम की इस पहल का स्वागत किया। डीडीपुरम निवासी राजेंद्र गुप्ता ने कहा,

“पहली बार यहां इतना सुनियोजित विकास कार्य हो रहा है। पहले सड़कें टूटी रहती थीं, अब पैदल पथ और बेंच लगने से इलाका आधुनिक दिखने लगा है।”

सीएम ग्रिड योजना: शहर के समग्र विकास की नई दिशा

मुख्यमंत्री ग्रिड योजना का उद्देश्य नगर निगमों में बुनियादी ढांचे का एकीकृत विकास करना है। इसमें सड़कें, जलनिकासी, बिजली, पेयजल और सौंदर्यीकरण को एक ही ग्रिड में जोड़कर काम किया जाता है। बरेली में इस योजना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में डीडीपुरम के साथ-साथ सैटेलाइट, किला और सिटी एरिया में भी कार्य शुरू हो चुके हैं।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई