बहनोई ने बाथरूम में नहा रही महिला का बनाया अश्लील वीडियो, आठ महीने तक करता रहा ब्लैकमेल

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बहनोई ने बाथरूम में नहा रही महिला का बनाया अश्लील वीडियो, आठ महीने तक करता रहा ब्लैकमेल

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट-हैदर अली

विदेश सें पति के लौटने पर खुला राज, दुष्कर्म और आईटी एक्ट में केस दर्ज

मुरादाबाद। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला मुरादाबाद में सामने आया है, जहां एक बहनोई ने अपनी साली जैसी रिश्तेदारी को कलंकित कर दिया। आरोपी ने घर की महिला का बाथरूम में नहाते समय छिपकर अश्लील वीडियो बना लिया और फिर उसी वीडियो के जरिए आठ महीने तक उसे ब्लैकमेल करता रहा। महिला के पति के विदेश से लौटने पर यह शर्मनाक राज सामने आया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

बहनोई ने लगाया बाथरूम में मोबाइल कैमरा

घटना मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाली एक महिला के पति विदेश (दुबई) में काम करते हैं। पति के जाने के बाद घर में परिजन रहते थे। इस बीच, महिला का बहनोई जो रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है अकसर उनके घर आता-जाता था। इसी दौरान उसने एक दिन मौका पाकर महिला के बाथरूम में मोबाइल फोन छिपा दिया और नहाते समय उसका वीडियो बना लिया।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

वीडियो बन जाने के बाद आरोपी ने महिला को फोन कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पहले उसने महिला को धमकाया कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी, तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। महिला ने जब विरोध किया, तो आरोपी ने उसे डराकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। यह सिलसिला करीब आठ महीने तक चलता रहा।
पति के लौटने पर टूटी चुप्पी

पीड़िता का पति हाल ही में दुबई से वापस लौटा। घर आने के बाद जब उसने पत्नी में तनाव देखा तो पूछताछ की। तब महिला ने रोते हुए पूरी आपबीती सुनाई। पति ने तत्काल थाने पहुंचकर आरोपी बहनोई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया केस

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच संवेदनशीलता के साथ की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई