हिन्दू महिलाओं और बच्चों को इसाई धर्म में परिवर्तन कराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 हिन्दू महिलाओं और बच्चों को इसाई धर्म में परिवर्तन कराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,

पादरी समेत टीम सलाखों के पीछे

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट-हैदर अली

भास्कर न्यूज़ 24.com की खबर का असर:

बरेली। भास्कर न्यूज़ 24.com की खबर का असर अब साफ नजर आने लगा है। धर्मांतरण के इस बड़े मामले में बारादरी पुलिस ने तेजी दिखाते हुए पादरी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि ये आरोपी हिन्दू महिलाओं और बच्चों को प्रलोभन देकर इसाई धर्म में परिवर्तन कराने का काम कर रहे थे।

पूछताछ मे थाना बारादरी पुलिस के मुताबिक, वादी रिषभ ठाकुर निवासी सुभाषनगर ने तहरीर देकर बताया कि सुपर सिटी इलाके में किराए के मकान में रह रहे कुछ लोग हिन्दू महिलाओं और बच्चों को लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे हैं।

तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 1247/2025 धारा 299 बीएनएस व धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया जिनके नाम निचे दिए गए है पढ़िए

1. सुमित मैसी पुत्र विलियम मैसी (पादरी) निवासी सुपर सिटी थाना बारादरी,

2. अमित मैसी उर्फ अक्षय मैसी पुत्र विलियम मैसी निवासी सुपर सिटी थाना बारादरी,

3. सत्यपाल पुत्र मनीराम निवासी सनराइज कॉलोनी थाना बारादरी,
को गिरफ्तार किया।

सभी आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे लोगों को “प्रार्थना के नाम पर” बुलाते थे और ईलाज व बेहतर जीवन का झांसा देकर इसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करते थे।

आरोपी यह भी बोले कि वे कई हिन्दू महिलाओं व बच्चों को धर्म परिवर्तन करा चुके हैं।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
20 अक्टूबर की सुबह चौकी रूहेलखण्ड प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष भारद्वाज को मुखबिर से सूचना मिली कि धर्मांतरण केस से जुड़े तीन आरोपी शहर छोड़ने की फिराक में हैं।

तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दबिश दी और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:
प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय, चौकी प्रभारी मनीष भारद्वाज, हेड कांस्टेबल साबिर अली, पुष्पेन्द्र राणा और धनवीर सिंह।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बारादरी पुलिस की यह कार्रवाई भास्कर न्यूज़ 24.com की उस खबर के बाद हुई, जिसमें सुपर सिटी में चल रहे कथित धर्मांतरण अभियान का खुलासा हुआ था।

इस पुरे मामले ने प्रशासन को झकझोर दिया और अब धर्मांतरण के धंधे में लिप्त लोगों पर नकेल कसनी शुरू हो गई है।

भास्कर न्यूज़ 24.com की पड़ताल जारी है कौन चला रहा है यह पूरा नेटवर्क, किसके संरक्षण में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल जल्द होगा बड़ा खुलासा!

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई