Special Trains: त्योहारों में यात्रियों को राहत, चार जोड़ी विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Special Trains: त्योहारों में यात्रियों को राहत, चार जोड़ी विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

बरेली जंक्शन पर भी ठहरेंगी सभी ट्रेनें

बरेली। त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। बरेली से होकर गुजरने वाले मार्गों पर लगातार नो रूम की स्थिति के बीच रेलवे ने चार जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी गई है। विशेष ट्रेनों का संचालन 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक किया जाएगा।

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों का उद्देश्य त्योहारों पर यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देना है ताकि भीड़भाड़ की समस्या से राहत मिल सके।

लखनऊ–चंडीगढ़ सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

त्योहार सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ और चंडीगढ़ के बीच एक-एक फेरे के लिए दो जोड़ी सुपरफास्ट विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

ट्रेन संख्या 04229 लखनऊ से 22 व 23 अक्टूबर को रात 9:00 बजे रवाना होकर रात 1:08 बजे बरेली पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04230 चंडीगढ़ से सुबह 9:50 बजे रवाना होकर शाम 5:00 बजे बरेली जंक्शन आएगी।

इसी तरह 23 और 24 अक्टूबर को भी 04231 और 04232 विशेष ट्रेनों का संचालन होगा।

04231 लखनऊ से रात 9:00 बजे चलेगी और 1:08 बजे बरेली पहुंचेगी।

04232 चंडीगढ़ से सुबह 9:50 बजे रवाना होकर शाम 5:00 बजे बरेली पहुंचेगी।

लखनऊ–शकूरबस्ती के बीच त्योहार विशेष ट्रेनें

लखनऊ और शकूरबस्ती के बीच भी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।

ट्रेन संख्या 04233 लखनऊ से 22, 24 और 26 अक्टूबर को रात 8:50 बजे रवाना होकर रात 12:55 बजे बरेली पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04234 शकूरबस्ती से 23, 25 और 27 अक्टूबर को सुबह 9:45 बजे रवाना होकर दोपहर 3:40 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।

इसी तरह,ट्रेन संख्या 04235 लखनऊ से 23, 25 और 27 अक्टूबर को चलेगी, जो रात 8:50 बजे रवाना होकर रात 12:55 बजे बरेली पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04236 शकूरबस्ती से 24, 26 और 28 अक्टूबर को सुबह 9:45 बजे रवाना होकर दोपहर 3:40 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ये सभी ट्रेनें बरेली जंक्शन पर ठहरेंगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट काउंटर और ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।

यात्रियों से अपील की गई है कि वे टिकट पहले से बुक कर लें ताकि यात्रा में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई