उधार की रकम मांगने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

उधार की रकम मांगने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट-हैदर अली

बरेली। उधार के पैसे मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि गांव के ही दबंग भाइयों ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला थाना सिरौली क्षेत्र के कस्बा सिरौली का है। यहां के निवासी शहबाज पुत्र इख़यार सिलाई का काम करता है। परिजनों के अनुसार, कुछ समय पहले गांव के ही मिक्की नामक युवक ने उससे 1000 रुपये उधार लिए थे।

जब शहबाज ने अपनी रकम मांगी तो मिक्की और उसका भाई असलम उसे धमकाने लगे। बताया जाता है कि मंगलवार को मिक्की अपने भाई असलम के साथ शहबाज के पास आया और उसका मोबाइल फोन व 2500 रुपये लेकर फरार हो गया।

यह बात जब शहबाज की मां को पता चली तो उन्होंने इसकी शिकायत करने के लिए मिक्की के घर पहुंचीं। इसी बात से नाराज होकर मिक्की और असलम अपने साथियों के साथ शहबाज के घर पहुंचे और उसके साथ जमकर मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया।

हमले में शहबाज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार, हमलावर घटना के बाद फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई