भरोसे का चोर बना सफाईकर्मी: रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर से 15 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

भरोसे का चोर बना सफाईकर्मी: रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर से 15 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

बरेली। दिवाली के त्योहार पर जहां लोग सफाई और साज-सज्जा में जुटे थे, वहीं प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सफाई के बहाने घर का भरोसा तोड़ने वाला सफाईकर्मी 15 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की करतूत साफ नजर आ रही है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश तेज कर दी है।

धर्मकांटा चौराहे के पास राधा स्वामी एन्क्लेव निवासी राजीव अग्रवाल

(सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी) 17 अक्तूबर को अपनी पत्नी आशा रानी के साथ मुरादाबाद अपनी बेटी के घर दिवाली की मिठाई देने गए थे।

इस बीच, सफाई के लिए बुलाए गए कर्मचारी आशीष ने घर की सफाई के बाद वहीं छिपकर पूरी वारदात को अंजाम दिया।

राजीव अग्रवाल के अनुसार, उनके घर से करीब 15 लाख रुपये कीमत के जेवर और नकदी चोरी हुई है। इसमें सोने की गिल्टी, सोने की चेन, 40 चांदी की डॉलरचूड़ियां और एक लाख से अधिक नकदी शामिल है। दिवाली की पूजा के दौरान चांदी का गिलास निकालते समय चोरी का पता चला।

घर में लगे सीसीटीवी में आरोपी की हरकत कैद हुई — आशीष काली-सफेद टी-शर्ट और काली कैप पहने बैग लेकर घर से निकलता नजर आया।

फुटेज में दिखा कि पहले उसने मुख्य द्वार की पहली चाबी से ताला खोलने की कोशिश की, न खुलने पर दूसरी चाबी से दरवाजा खोला, सीढ़ियों पर कुछ देर बैठा और फिर छत की ओर जाकर बैग भरकर निकल गया।

भरोसे पर चला वार, मालिश करने वाली महिला का बेटा निकला चोर
राजीव अग्रवाल ने बताया कि आरोपी आशीष उस महिला का बेटा है जो उनकी पत्नी की मालिश के लिए कई सालों से घर आती थी।

दिवाली की सफाई के लिए उसी महिला ने अपने बेटे को भेजा था। आशीष तीन साल से घर का काम कर रहा था और उसे घर के हर कोने, यहां तक कि सीसीटीवी कैमरे की लोकेशन तक की जानकारी थी। वारदात के बाद उसने कैमरों के मेमोरी कार्ड तक निकाल लिए ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

पुलिस ने दबिशें तेज कीं
मीडिया को जानकारी देते हुए प्रेमनगर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हैं। आरोपी वारदात के बाद अपनी मां समेत किराये के मकान से फरार है।

“पीड़ित परिवार के भरोसे का फायदा उठाकर चोरी करने वाला आरोपी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा,” सुरेश चंद्र गौतम, इंस्पेक्टर प्रेमनगर थाना

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई