लखनऊ में बीएसपी सुप्रीमो मायावती के आवास का घेराव:

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

लखनऊ में बीएसपी सुप्रीमो मायावती के आवास का घेराव:

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों की पुलिस से झड़प, नारे लगाए — “बहन जी, PDA को न्याय दो”

लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस बार प्रदर्शनकारी बीएसपी सुप्रीमो मायावती के माल एवेन्यू स्थित आवास के बाहर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। अभ्यर्थियों ने “बहन जी न्याय करो”, “PDA को न्याय दो” और “सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करो” जैसे नारे लगाते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया।

प्रदर्शन के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं थे। स्थिति को देखते हुए चार अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल को अंदर भेजकर वार्ता की कोशिश की जा रही है।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की कमजोर पैरवी के कारण उन्हें अब तक नियुक्ति नहीं मिल पाई है। वे बीते पांच वर्षों से रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आगामी 28 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई निर्धारित है, जिसको लेकर अभ्यर्थी मजबूत पक्ष रखे जाने की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का भी घेराव किया था। लगातार दो दिनों से जारी इस आंदोलन ने सरकार के साथ ही विपक्ष का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई