पत्नी के जाने से टूटा वकील: जहर खाकर दी जान देने की कोशिश,

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

पत्नी के जाने से टूटा वकील: जहर खाकर दी जान देने की कोशिश,

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

ICU में जिंदगी और मौत से जूझ रहा वकील

बरेली। प्यार और धोखे की एक दर्दनाक कहानी ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। बरेली के एडवोकेट कमल कुमार सागर ने अपनी पत्नी के प्रेमी से मिलकर छोड़ जाने के बाद जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है।

फिलहाल कमल की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह गुड लाइफ हॉस्पिटल, स्टेडियम रोड के ICU में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

जहर खाने से पहले छोड़ा सुसाइड नोट कमल कुमार ने जहर खाने से पहले एक इमोशनल सुसाइड नोट छोड़ा है। नोट में लिखा है

मेरी पत्नी अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई है। वह तीन महीने से उसी के साथ रह रही है। वह धमकी देती है कि तुम्हें झूठे केस में फंसा दूंगी। मैं अब इस सबको सहन नहीं कर पा रहा हूं। इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं।”

कमल ने यह भी लिखा “मेरी मौत के बाद मेरे बच्चों को उनकी मां के पास किसी भी कीमत पर मत देना। अगर ऐसा हुआ तो उनके साथ भी अनहोनी हो सकती है।”

सुसाइड नोट के साथ कमल ने पत्नी और उसके प्रेमी के फोटो और सोशल मीडिया चैट के स्क्रीनशॉट्स भी छोड़े हैं।

2017 में हुई थी शादी, दो छोटे बच्चे हैं

कमल की शादी 19 नवंबर 2017 को शगुन नाम की युवती से हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं.

दिव्यांश (5 साल 6 महीने)

शिवांश (3 साल 6 महीने)

परिजनों का कहना है कि कमल पेशे से वकील थे और रोज़ कचहरी में पति-पत्नी के विवादों से जुड़े केस लड़ते थे। किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन उन्हें खुद ऐसी त्रासदी झेलनी पड़ेगी।

इंस्टाग्राम पर हुआ अफेयर, फिर भाग गई पत्नी

कमल के सुसाइड नोट के मुताबिक, करीब छह महीने पहले उसे पत्नी की नजदीकियों की भनक लगी थी। उसने जांच की तो पता चला कि उसकी पत्नी की दोस्ती इंस्टाग्राम पर मुजफ्फरनगर के शामली झनझना गांव के रहने वाले विशाल नाम के युवक से हुई थी।

तीन महीने पहले पत्नी मायके गई और वहीं से विशाल के साथ भाग गई। तब से वह उसी के साथ रह रही है।

परिजनों का आरोप प्रेमी दे रहा था जान से मारने की धमकी

कमल के परिजनों ने बताया कि पत्नी का प्रेमी लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसी डर और मानसिक तनाव के कारण कमल डिप्रेशन में चला गया और आखिरकार जहर खा लिया।

बुआ ऊषा देवी ने बताया कमल कह रहा था बुआ अब मैं समाज को क्या मुंह दिखाऊंगा। इससे तो मर जाना ही अच्छा है। वो पहले भी एक बार भाग चुकी थी, तब 15 दिन बाद वापस आई थी।”

लड़की के पिता बोले मेरी बेटी मुझे भी गालियां देती है

लड़की के पिता ने अस्पताल पहुंचकर बताया कि,

“जब मैंने अपनी बेटी को समझाने की कोशिश की तो उसने मुझे भी गालियां दीं। अब वो किसी की नहीं सुनती।”

पुलिस कर रही जांच घटना की जानकारी के बाद कैंट थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सुसाइड नोट और छोड़े गए फोटो-सबूतों की जांच कर रही है। डॉक्टरों के मुताबिक कमल की हालत गंभीर बनी हुई है।

समाज के लिए सबक यह मामला समाज के लिए एक गहरी चेतावनी है कि सोशल मीडिया के रिश्ते कब जिंदगी बर्बाद कर दें, कोई नहीं जानता। एक वकील, जो रोज दूसरों को कानून सिखाता था, खुद अपने रिश्ते के जाल में फंस गया और आज जिंदगी के लिए जूझ रहा है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई