किसान एकता संघ की किसान पंचायत आज भोजपुरा के गंगोरी गंगोरा गांव में हुई जिसका संचालन युवा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा ने किया पंचायत में सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

किसान एकता संघ की किसान पंचायत आज भोजपुरा के गंगोरी गंगोरा गांव में हुई जिसका संचालन युवा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा ने किया पंचायत में सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

रिपोर्ट सत्य प्रकाश

पंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता डॉ रवि नागर ने कहा कि जब तक देश में किसान कमजोर है देश की समृद्धि की उम्मीद करना बेकार है। इसलिए सरकार को ऐसी योजनाएं बननी चाहिए और अधिकारियों को ईमानदारी के साथ उन योजनाओं पर कार्य करना चाहिए जिससे किसान मजबूत हो सके। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शेर अली जाफरी ने संगठन की मजबूती पर विचार रखते हुए कहा कि एक-एक व्यक्ति को संगठन में जुड़ना चाहिए।

जिससे किसान एकता संघ मजबूत हो और हम किसानों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ सकें तभी आपकी समस्याओं हैं उनका समाधान हो सकेगा। संचालन करते हुए युवा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि अधिकारियों को किसानों को कमजोर एवं मजबूर नहीं समझना चाहिए। पंचायत में लगभग 100 किसानों ने संगठन की सदस्यता ली।

किसान पंचायत में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष बोहरन सिंह गुर्जर, तहसील सचिव वीरेश भगत जी, वीरेश सिंह गुर्जर, अनवार, आजम खान, मुजफ्फर खान, योगेश गुप्ता, जितेंद्र गुर्जर, मैनेजर खान, शेर अली, गजेश पाल आदि बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई