बरेली में महिला आयोग की पूर्व सदस्य के साथ बड़ी वारदात!

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरेली में महिला आयोग की पूर्व सदस्य के साथ बड़ी वारदात!

फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/राजेश सिंह

लाखों के गहने और नकदी उड़ाई

बरेली : राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य शमीना शफीक के साथ बरेली में टप्पेबाजी की वारदात हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। शमीना शफीक ने थाना इज्जतनगर में लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई है।

नैनीताल से लौटते वक्त हुई वारदात

शमीना शफीक ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ नैनीताल गई थीं। वहां से घर सीतापुर लौटते समय रविवार रात वह लोग इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान लखनऊ हाईवे पर स्थित चस्का रेस्टोरेंट पर उन्होंने कार रोकी और परिवार समेत खाना खाने के लिए अंदर चली गईं।

कार का शीशा टूटा, बैग गायब

खाना खाकर जब वे रेस्टोरेंट से बाहर आईं, तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ था और अंदर रखा बैग गायब था। उस बैग में लगभग 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 20 हजार रुपये नकद रखे हुए थे।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना इज्जतनगर पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुकदमा संख्या 1083/25, धारा 305 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

सीसीटीवी फुटेज से मिल सकते हैं सुराग

पुलिस के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई