इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से ठगे हजारों रुपये,

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से ठगे हजारों रुपये,

फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/राजेश सिंह

शेयर मार्केट में डूबा पैसा निकालने के लिए बनाया जाल बारादरी पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने एक ऐसी चालाकी भरी ठगी का पर्दाफाश किया है, जिसमें एक युवक ने सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती कर उसके साथ भावनात्मक खेल खेला और फिर हजारों रुपये हड़प लिए। आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना बारादरी क्षेत्र की रहने वाली मंजू गंगवार पत्नी राकेश बाबू ने 7 नवम्बर 2025 को थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी से कृषनांशु सिंह पुत्र विश्वजीत सिंह, निवासी आजाद नगर, नवादा शेखान, थाना बारादरी ने दोस्ती के बहाने बातचीत शुरू की और फिर धीरे-धीरे विश्वास जीतकर रुपये उधार ले लिए। जब युवती ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज और धमकी देना शुरू कर दिया।

पुलिस ने संगीन धाराओं मे जिसमें कृषनांशु सिंह, सैयद निरूल, और रौनक कालरा को नामजद किया गया। जांच उपनिरीक्षक मुनेन्द्र पाल सिंह को सौंपी गई।

सोमवार को थाना बारादरी पुलिस टीम ने आरोपी कृषनांशु सिंह को सुरेश शर्मा नगर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया, “मैं वकील का बेटा हूं।

मेरी इस लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। शेयर मार्केट में पैसा डूब गया, घरवालों ने पैसे नहीं दिए, इसलिए मैंने उससे उधार ले लिया। लौटाने के लिए मेरे पास पैसे नहीं थे।”

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मुनेन्द्र पाल सिंह, और कांस्टेबल पवन नागर शामिल रहे।

थाना बारादरी पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी और भावनात्मक ब्लैकमेलिंग के मामलों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई