ARTO लिखी बोलेरो ने मारी टक्कर, घायल टुकटुक चालक की उपचार के दौरान मौत

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

ARTO लिखी बोलेरो ने मारी टक्कर, घायल टुकटुक चालक की उपचार के दौरान मौत

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

अस्पताल में बिल को लेकर परिजनों का हंगामा

बरेली। थाना पहाड़गंज पश्चिमी क्षेत्र के ग्राम इस्लामनगर निवासी अली अहमद पुत्र मुंशी की सड़क हादसे में मौत हो गई। अली अहमद टुकटुक चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।

परिजनों के अनुसार, बुधवार दोपहर लगभग 3:30 बजे वह घर लौट रहे थे, तभी बड़े बाईपास पर ARTO लिखी हुई बोलेरो ने उनके टुकटुक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए अली अहमद को स्थानीय लोगों की मदद से रॉयल सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

गुरुवार सुबह उपचार के दौरान अली अहमद की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक के तीन बेटियां और दो बेटे हैं। इनमें से एक बेटी और एक बेटे की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद परिवारजन रो-रोकर बेहाल हैं।

उधर, उपचार के बाद अस्पताल द्वारा बिल न देने पर परिजनों ने रॉयल सिटी हॉस्पिटल परिसर में हंगामा कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें पूरा बिल नहीं दिया जाएगा, तब तक वे आगे की कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई