उड़ीसा से दिल्ली जा रहे 153.69 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

उड़ीसा से दिल्ली जा रहे 153.69 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,

फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/राजेश सिंह

भमोरा पुलिस ने इंटरस्टेट नेटवर्क का भंडाफोड़ किया

एक करोड़ की कीमत का गांजा बरामद, ट्रक सीज; दो मुख्य सरगना अभी भी फरार

बरेली | भमोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भमोरा पुलिस ने उड़ीसा से दिल्ली भेजे जा रहे अवैध गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 153.69 किलो गांजा, एक ट्रक और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस तस्करी गिरोह के दो मुख्य संचालक राकेश यादव और फरमान की तलाश जारी है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

चेकिंग के दौरान हड़बड़ाए तस्कर, मौके पर दबोचे गए

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात रम्पुरा–विशारतगंज रोड पर पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रम्पुरा तिराहे की ओर से एक ट्रक आता दिखा। पुलिस को देखकर ड्राइवर और हेल्पर हड़बड़ा गए और ट्रक किनारे रोककर भागने लगे। टीम ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलम उर्फ अकरम (22) और इस्लाम खां (55) निवासी जिला रामपुर के रूप में हुई। ट्रक की तलाशी में भारी मात्रा में गांजा मिला, जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को भी सीज कर दिया। मौके पर बरामदगी के आधार पर थाना भमोरा में मुकदमा दर्ज किया गया।

पूछताछ में उगली पूरी कहानी

कड़ी पूछताछ में दोनों आरोपी टूट गए। उन्होंने बताया कि वे करीब एक महीने से फरमान के ट्रक पर काम कर रहे थे। राकेश यादव (दिल्ली) और फरमान (रामपुर) ने 40 हजार रुपये में उड़ीसा से बिसौली (आस्कपुर स्टेशन) तक गांजा पहुंचाने की डील की थी, जहां से आगे माल दिल्ली भेजा जाना था।

तस्करों ने बताया कि हाईवे पर चल रही सख्त चेकिंग से बचने के लिए वे लोकल रोड से जा रहे थे, तभी भमोरा पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों ने पैसे के लालच में इस काम में शामिल होने की बात कबूल की।

दोनों अभियुक्त अशिक्षित, परिवार में तस्करी का पुराना कनेक्शन

अकरम अनपढ़ है और एक साल से ट्रक ड्राइवर का काम कर रहा है। उसके चार भाई हैं, जिनमें से दो बैंगलुरु और एक मुंबई में काम करता है।
इस्लाम खां भी अशिक्षित है। उसका भाई इकराम रांची में इसी धंधे में जेल गया था और वहीं उसकी मौत हो गई थी।

मुख्य सरगना राकेश यादव और फरमान की तलाश जारी

पुलिस फरार आरोपियों राकेश यादव और फरमान की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। दोनों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिए गए हैं।

एसएसपी के अभियान के तहत बड़ी सफलता

एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एसपी साउथ अंशिका वर्मा, सीओ आँवला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सनी चौधरी, एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा और उ0नि0 हीरेन्द्र सिंह की टीम को यह सफलता मिली।

भमोरा पुलिस ने दोनों गिरफ्तार तस्करों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें जारी हैं।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई