बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक हो गई।

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक हो गई।

फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/राजेश सिंह

मोर्चरी पर हंगामा काटा दरवाज़ा तोड़ा
अमित के परिवार को जब पता चला कि शव जिला अस्पताल पहुंच गया है,

तो परिजन तुरंत दौड़ पड़े। मोर्चरी में शव देखने को लेकर भारी हंगामा हुआ। गुस्साए परिजन मोर्चरी का दरवाज़ा तोड़कर शव बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। मौके पर मौजूद अस्पताल स्टाफ ने समझाकर किसी तरह हालात शांत कराए।
अमित की पत्नी सर्वेश और देवेश की पत्नी अनामिका का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे ने दोनों परिवारों के छोटे बच्चों पर गहरा असर छोड़ा है।

यह हादसा ग्राम भगवतीपुर के पास हुआ।

मृतकों में से एक की पहचान ग्राम कमुआ खुर्द निवासी अमित पटेल (पुत्र सुरेश पाल) के रूप में हुई है। उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। अमित भगवतीपुर में किराना की दुकान चलाते थे और घटना के समय सुबह खाद लेने जा रहे थे।

दूसरे मृतक की पहचान थाना हाफिजगंज के ग्राम अलइया निवासी देवेश गंगवार (27 वर्ष, पुत्र विशंभर सिंह) के तौर पर हुई है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

देवेश बरेली में अपना क्लब में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में एक साल का छोटा बेटा है।

पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। बिथरी चैनपुर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अमित की पत्नी सर्वेश और देवेश की पत्नी अनामिका का रो रो कर बुरा हाल है दोनों परिवारों के छोटे बच्चों पर इस हादसे का असर पड़ा है।

 

 

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई