लखनऊ में DRI की बड़ी कार्रवाई: चारबाग स्टेशन से 2 महिला तस्कर गिरफ्तार, 3.11 किलो हेरोइन बरामद

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

लखनऊ में DRI की बड़ी कार्रवाई: चारबाग स्टेशन से 2 महिला तस्कर गिरफ्तार, 3.11 किलो हेरोइन बरामद

फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/राजेश सिंह

लखनऊ। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने राजधानी लखनऊ में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चारबाग रेलवे स्टेशन से दो महिला तस्करों को 3.11 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹21.77 करोड़ बताई जा रही है। दोनों महिलाएं हेरोइन को पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी से दिल्ली लेकर जा रही थीं।

सूचना मिलते ही गठित की गई टीम

DRI अधिकारियों को पहले से ही मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि न्यू जलपाईगुड़ी से दिल्ली जा रही ट्रेन में दो महिला यात्री भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर सफर कर रही हैं। सूचना के आधार पर अधिकारियों ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया और चारबाग रेलवे स्टेशन पर निगरानी शुरू कर दी।

ट्रेन पहुंचते ही की गई पहचान

सूचना के मुताबिक जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, तो अधिकारियों ने संदिग्ध नजर आने वाली दोनों महिलाओं की पहचान की और उन्हें रोका। इसके बाद उनके सामान की तलाशी ली गई।

बैगों में छिपे मिले हेरोइन के पैकेट

तलाशी के दौरान दोनों महिलाओं के बैगों में कई पैकेट बरामद हुए, जिनमें सफेद पाउडर भरा हुआ था। मौके पर ही एनडीपीएस फील्ड टेस्टिंग किट से जांच की गई, जिसमें पाउडर हेरोइन पाया गया। कुल बरामद वजन 3.110 किलोग्राम दर्ज किया गया।

कीमत ₹21.77 करोड़, नेटवर्क की तलाश जारी

DRI अधिकारियों के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत लगभग 21.77 करोड़ रुपये है। दोनों महिला तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तस्करी के पीछे कौन सा गिरोह या नेटवर्क सक्रिय है।

DRI की यह कार्रवाई उत्तर भारत में नशीले पदार्थों की तस्करी पर एक बड़ी चोट मानी जा रही है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई