एयू फिटनेस जिम में मारपीट, प्रेमी व जिम मालिक सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने एक को पकड़ा

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

एयू फिटनेस जिम में मारपीट, प्रेमी व जिम मालिक सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने एक को पकड़ा

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ विवाद जिम में मारपीट तक पहुंचा, युवती की सुरक्षा को पुलिस हिरासत में

मिनी बाइपास स्थित एयू फिटनेस जिम में मारपीट, छह पर केस दर्ज

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मिनी बाइपास पर स्थित एयू फिटनेस जिम में गुरुवार शाम हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। युवती को उसके भाई द्वारा घर ले जाने की कोशिश के दौरान जिम मालिक और अन्य लोगों से झगड़ा हो गया, जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कर्मचारी नगर निवासी युवती की शादी छह साल पहले मैनपुरी जिले के किशनी क्षेत्र में हुई थी। पति गुरुग्राम में नौकरी करता है और दंपत्ति का एक पांच वर्षीय बेटा भी है।

बताया गया कि पति से विवाद के चलते युवती करीब छह महीने पहले मायके आई थी और मिनी बाइपास स्थित जिम में ट्रेनर के रूप में काम करने लगी।

परिवार का आरोप है कि युवती का परिचय इंस्टाग्राम के जरिए जिम ट्रेनर शोएब से हुआ, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसी दौरान भाई को जानकारी मिली कि युवती जिम मालिक अभय उपाध्याय और शोएब के विवाद में उलझ गई है। गुरुवार को जब भाई बहन को जिम से लेने पहुंचा, तो वहां तीखी नोकझोंक के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि जिम मालिक और उसके साथियों ने महिला के भाई की जमकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित भाई की तहरीर पर पुलिस ने शोएब, जिम मालिक अभय उपाध्याय और चार अन्य सहयोगियों सहित कुल छह आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने अभय उपाध्याय को हिरासत में ले लिया है, जबकि शोएब की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि युवती की सुरक्षा को देखते हुए उसे पुलिस सुरक्षा में लिया गया है। हरियाणा पुलिस से समन्वय कर युवती की सुपुर्दगी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इज्जतनगर इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह के मुताबिक, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई