60 वर्षीय दिलवरी बेगम लापता, दवा लेने निकली थीं घर से परिवार परेशान,पुलिस में दी तहरीर

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

60 वर्षीय दिलवरी बेगम लापता, दवा लेने निकली थीं घर से परिवार परेशान,पुलिस में दी तहरीर

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के परतापुर चौधरी की रहने वाली 60 वर्षीय दिलवरी बेगम पत्नी निसार पांच नवंबर की दोपहर से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, दिलवरी बेगम मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे दवा लेने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।

देर रात तक तलाश में सफलता न मिलने पर परिजनों ने मामला इज्जतनगर थाने में दर्ज कराया। परिवार ने बताया कि महिला की तबीयत पहले से खराब रहती है और एक पैर में चलने पर दिक्कत भी होती है, जिसके कारण उनकी सुरक्षा को लेकर परिजन बेहद चिंतित हैं।

लापता महिला ने घर से निकलते समय बुर्का पहन रखा था और ऊपर एक स्टॉल ओढ़ा हुआ था। उनका रंग सांवला है और कद सामान्य बताया गया है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि वह बिना बताए कभी कहीं नहीं जातीं, इसलिए उनके अचानक गायब होने से सभी सदमे और बेचैनी में हैं।

परिवारजन लगातार आसपास के क्षेत्रों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर खोज कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि किसी को दिलवरी बेगम के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या परिवार से संपर्क करें।

पुलिस ने भी महिला की तलाश के लिए स्थानीय चौकियों और आस-पास के इलाकों में सूचनाएं भेज दी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द महिला को खोज निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

परिवार उम्मीद कर रहा है कि दिलवरी बेगम सुरक्षित मिल जाएं और उनका शीघ्र पता चल सके।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई